Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे का किया समर्थन, कहा- थरूर 'कुलीन वर्ग' से हैं

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 2 October, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के पास कांग्रेस को मज़बूत करने का अनुभव है और वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में स्पष्ट जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, "खड़़गे का दिल साफ है, वह दलित समुदाय से आते हैं।" बकौल गहलोत, शशि थरूर अच्छे इंसान हैं लेकिन वह कुलीन वर्ग से आते हैं।