Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल के डिज़ाइन दिखाऊंगा: पाक जासूस 'ज़ारा' से चैट में डीआरडीओ वैज्ञानिक

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 29 July, 2023
जासूसी के मामले में गिरफ्तार हुए डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ने खुद को ज़ारा दासगुप्ता बताने वाली पाकिस्तानी जासूस से कहा था कि वह उसे व्यक्तिगत रूप से ब्रह्मोस मिसाइल की डिज़ाइन रिपोर्ट दिखाएंगे। कुरुलकर ने 'ज़ारा' से वॉट्सऐप चैट में कहा था, "मेरे पास ब्रह्मोस के सभी संस्करणों की शुरुआती डिज़ाइन रिपोर्ट है...उसको तैयार रखूंगा...और आपसे मिलकर दिखाऊंगा।"