बिलावल को अनावश्यक रूप से इतना महत्व दे रही बीजेपी: उनके खिलाफ विरोध पर प्रियंका चतुर्वेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी 'आतंकवाद समर्थक विफल देश' के विदेश मंत्री को अनावश्यक महत्व दे रही है।" बकौल प्रियंका, इससे सिर्फ विश्व का ध्यान आकर्षित करने में पाकिस्तान को मदद मिल रही है।
read more at abp न्यूज़


