लाइव परफॉर्मेंस देते समय उड़िया गायक मुरली महापात्रा को मंच पर आया हार्ट अटैक, हुई मौत
कोरापुट (ओडिशा) में रविवार रात दुर्गा पूजा कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस देते समय लोकप्रिय उड़िया गायक मुरली महापात्रा की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। 4 गाने गाकर उनकी तबीयत बिगड़ी थी और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक वीडियो में महापात्रा तबीयत बिगड़ने के बाद मंच पर कुर्सी पर बैठते दिख रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


