ईरानी महिलाओं के समर्थन में भाषण के दौरान ईयू की सांसद ने काटे अपने बाल
यूरोपीय संघ की सासंद अबीर अल-सहलानी ने ईरान में जारी प्रदर्शनों के समर्थन में यूरोपीय संसद में भाषण के दौरान अपने बाल काट लिए। हिजाब ठीक से नहीं पहनने पर हिरासत में ली गई 22-वर्षीय युवती की मौत के बाद ईरान में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा, "जबतक ईरानी महिलाएं आज़ाद नहीं हो जातीं...हम आपके साथ खड़े रहेंगे।"
read more at TimesNow नवभारत


