साइना ने शेयर कीं अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट की तस्वीरें, दीपिका व रणवीर के साथ दिया पोज़
भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने जामनगर (गुजरात) में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में साइना और उनके पति पी कश्यप को दीपिका पादुकोण के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है जबकि दूसरी तस्वीर में वे दीपिका के पति रणवीर सिंह के साथ पोज़ देते नज़र आए।
read more at Instagram


