शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बीते हफ्ते ₹1.68 लाख करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.68 लाख करोड़ घटा है। टीसीएस को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹99,270.07 करोड़ का घाटा हुआ जिसके बाद इसका पूंजीकरण ₹10,95,355.32 करोड़ हो गया। वहीं, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक का बाज़ार मूल्यांकन घटा जबकि एचयूएल और
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बाज़ार मूल्यांकन में वृद्धि दर्ज हुई।
read more at भाषा


