Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धांधली से बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में अधिकतर सीटें जीतीं: मायावती

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 14 May, 2023
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव नतीजों के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अगर यह चुनाव भी फ्री ऐंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती।" उन्होंने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है और इस बार भी चुनाव में ऐसा हुआ।