Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शीर्ष 10 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2.09 लाख करोड़ घटा

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 19 March, 2023
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2.09 लाख करोड़ घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार पूंजीकरण में सर्वाधिक ₹67,722.33 करोड़ का घाटा हुआ जबकि टीसीएस के बाज़ार पूंजीकरण में ₹55,654.17 करोड़ की गिरावट दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 1,145.23 अंक यानी 1.93% की गिरावट दर्ज की गई थी।
read more at BQ Prime