Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ द्वारा गायिका की अस्थियां इकट्ठा करने की तस्वीरें आईं सामने

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 7 February 2022
मुंबई में गायिका लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होने के बाद सोमवार को उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने गायिका की अस्थियां इकट्ठा कीं। आदिनाथ, लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं और हृदयनाथ ने ही लता मंगेशकर को मुखाग्नि दी थी। मंगेशकर के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।