यूपी में सिलिंडरों से भरे ट्रक में आग लगने का वीडियो आया सामने, कई फीट तक उठा आग का गुबार
गोंडा (यूपी) में शुक्रवार सुबह गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक में आग लगने व सिलिंडरों में ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई फीट ऊपर तक आग का गुबार उठता दिख रहा है और धमाकों की आवाज़ सुनाई दे रही है। हादसे में ड्राइवर-खलासी ने कूदकर जान बचाई और करीब 2 किलोमीटर तक धमाकों की आवाज़ सुनाई दी।
read more at NewsBytes हिंदी


