केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से 1.49 लाख वोटों से हारे चुनाव
झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री व बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन मुंडा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने अर्जुन मुंडा को 1.49 लाख वोटों से हराया है। काली चरण को 5.11 लाख वोट मिले जबकि अर्जुन मुंडा को 3.61 लाख मत प्राप्त हुए। अर्जुन मुंडा ने 2019 में यहां से लोकसभा का चुनाव जीता था।
read more at News18 हिंदी


