Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद हेलीपैड के पास लगी आग, कोई हताहत नहीं

short by खुशी / on Thursday, 13 April, 2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद गुरुवार को शिरूर हेलीपैड (उडुपी) के पास आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, लैंडिंग का स्थान चिह्नित करने के लिए जलाए गए स्मोक कैनिस्टर से आग भड़की थी व घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के मूकाम्बिका मंदिर से लौटने तक आग पर काबू पा लिया गया था।