अभिनेता सलमान खान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, धमकी मिलने के बाद दिया था आवेदन
अभिनेता सलमान खान को आत्मरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने बंदूक रखने का लाइसेंस दे दिया है। बकौल पुलिस, उन्होंने हाल ही में मिले धमकी भरे खतों के चलते बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। पुलिस ने पहले कहा था कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर सलमान को धमकी भरा खत भिजवाया था।
read more at Hindustan Times


