Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटी के घर आई 55 वर्षीय महिला पर दिल्ली में बाइक सवार 2 लोगों ने चलाई गोली

short by खुशी / on Tuesday, 13 September 2022
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में सोमवार रात को बाइक सवार 2 अज्ञात लोगों ने एक 55-वर्षीय महिला पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, राजस्थान निवासी महिला अपनी बेटी से मिलने आई थी व घटना के दौरान उसकी बेटी व नातिन साथ थे। बकौल पुलिस, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।