Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जलजमाव को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों को जेडीयू विधायक ने दी गाली; वीडियो हुआ वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 2 July, 2023
मुंगेर (बिहार) के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह जलजमाव की समस्या को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों को गाली देते दिख रहे हैं। इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने उनका वीडियो बना रहे एक शख्स के साथ धक्कामुक्की और मारपीट भी की।