पूर्व सीजेआई गोगोई को 'असम वैभव' से सम्मानित करेगी राज्य सरकार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'X' पर पोस्ट कर बताया है कि राज्य सरकार भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) व राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को राज्य का सर्वोच्च सम्मान देगी। उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रंजन गोगोई को असम वैभव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।" गौरतलब है, गोगोई 46वें सीजेआई थे।
read more at ABP न्यूज़


