महाराष्ट्र में एआईएमआईएम के नेता अब्दुल मलिक को मारी गईं 3 गोलियां, हालत गंभीर
महाराष्ट्र के मालेगांव में एआईएमआईएम नेता और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हमले में मलिक को 3 गोलियां लगी हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


