यूपी में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियों को आग बुझाने में लगे 2 घंटे
नोएडा (यूपी) के सेक्टर-74 में मंगलवार शाम एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई जिस पर काबू पाने में दमकल की 7 गाड़ियों को करीब 2 घंटे लग गए। पुलिस के अनुसार, हॉल के निर्माणाधीन हिस्से में वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग भड़कने की आशंका है। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने से करीब ₹20 लाख का नुकसान हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


