यूपी में त्योहारों के कारण 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक रद्द की गईं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के मद्देनज़र आगामी 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, केवल विशेष परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को ज़रूरत के अनुसार छुट्टियां मिलेंगी।
read more at ABP न्यूज़


