ओडिशा में बीजेडी से निलंबित एमएलए ने भीड़ पर चढ़ाई कार, कई पुलिसकर्मियों समेत 23 घायल
खुर्दा (ओडिशा) में सत्तारूढ़ बीजेडी के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अपनी एसयूवी चढ़ा दी, जिससे कई पुलिसकर्मियों समेत 23 लोग घायल हो गए। इस हादसे में पांच घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पंचायत समिति अध्यक्ष के चुनाव के लिए करीब 200 बीजेपी कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


