युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हो सकती है जेल की सज़ा: यूके के डिप्टी पीएम
ब्रिटेन के उप-प्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने कहा है कि रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन में किए जा रहे युद्ध अपराधों के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जेल की सज़ा हो सकती है। दरअसल, इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट द्वारा यूक्रेन में युद्ध अपराधों को लेकर जांच चल रही है। वहीं, ब्रिटेन ने पूर्व रूसी उप-प्रधानमंत्री इगोर शुवालोव की संपत्ति फ्रीज़ की है।
read more at The Independent


