Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' की ऐक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का हुआ निधन

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 5 November, 2023
चर्चित धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में जानकी बा का किरदार निभाने वालीं अपर्णा काणेकर (83) का निधन हो गया है। अभिनेत्री लवी सासन ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "बा आप मेरे जानकारों में सबसे खूबसूरत और मज़बूत लोगों में से एक थीं।" उन्होंने लिखा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आपके साथ सेट पर यादगार समय बिताया।"