यूपी में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्मॉग की मोटी चादर से छिपा ताजमहल, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्मॉग की मोटी चादर से छिपे आगरा स्थित ताजमहल का वीडियो सामने आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, आगरा में सोमवार सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 दर्ज हुआ। एक पर्यटक ने कहा, "धुंध के सिवा कुछ नहीं दिख रहा, यहां आने का कोई फायदा नहीं हुआ।"
read more at X (formerly Twitter)


