बच्ची का बलात्कार करने वाले शख्स को हरियाणा में मिली 20 साल की सज़ा
फरीदाबाद (हरियाणा) में स्थानीय कोर्ट ने 4 साल पहले साढ़े चार साल की बच्ची का बलात्कार करने के लिए दोषी शख्स को शुक्रवार को 20 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई और ₹5,000 का जुर्माना भी लगाया। फैसला अतिरिक्त ज़िला व सत्र अदालत की न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा ने सुनाया। दोषी आगरा (यूपी) के मानपुर गांव का रहने वाला है।
read more at भाषा


