राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सातवीं सूची
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 21 उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने कोटा उत्तर से प्रदेश के मंत्री शांति धारीवाल, कोटा दक्षिण से राखी गौतम और पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के सामने झालरापाटन से रामलाल चौहान को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अब तक 199 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
read more at हिन्दुस्तान


