Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7वीं में फेल होने के बाद पिता ने पूछा था 'क्या बनना चाहता है', मेरे मुंह से हीरो निकल गया था: अक्षय

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 12 October, 2023
अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया है, "मैं 7वीं कक्षा में फेल हो गया था...पिता जी थप्पड़ मारने के लिए दौड़े थे और मुझे पकड़कर पूछा था 'तू क्या बनना चाहता है' तो मुंह से हीरो निकल गया था।" उन्होंने कहा, "(जबकि) ऐसा कुछ नहीं था, मुझे मार्शल आर्ट्स टीचर बनना था, हो सकता है कि उस समय सरस्वती आई हों।"