भारत में सबसे अमीर 1% लोगों के पास है देश की 40% से ज़्यादा संपत्ति: ऑक्सफैम
ऑक्सफैम इंटरनैशनल के मुताबिक, भारत में सबसे अमीर 1% लोग अब देश की कुल संपत्ति के 40.5% से अधिक के मालिक हैं। वहीं, आबादी के 50% सबसे गरीब तबके के पास देश की कुल संपत्ति का लगभग 3% है। बकौल रिपोर्ट, कोविड-19 शुरू होने के बाद से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में 121% यानी ₹3,608 करोड़/दिन की बढ़ोतरी हुई।
read more at Moneycontrol हिंदी


