Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला अधिकारी की बेंगलुरु के घर में चाकू से गोदकर की गई हत्या

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 5 November, 2023
पुलिस ने रविवार को बताया कि कर्नाटक सरकार की 37-वर्षीय जियोलॉजिस्ट प्रतिमा की बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अधिकारी के पति बाहर गए हुए थे तब अज्ञात हमलावर उनके आवास में घुसे थे। आशंका है कि अवैध खनन में शामिल लोगों ने अधिकारी की हत्या करवाई है।