जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले 10 लोग हुए गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी एक-दूसरे की गतिविधियों से अनजान थे और इन्हें जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों से निर्देश मिल रहे थे। एसआईए का गठन हाल ही में आतंकवाद और अलगाववाद संबंधित मामलों की जांच के लिए हुआ था।
read more at भाषा


