दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा को लेकर 14 लोग किए गए गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई पत्थरबाज़ी व हिंसा को लेकर 14 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। डीसीपी उत्तर-पश्चिम उषा रंगनानी ने बताया कि हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हुआ था। रंगनानी ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी थी जिसकी हालत अब स्थिर है।
read more at ABP न्यूज़


