क्रेडिट कार्ड स्टार्टअप कंपनी स्लाइस $22 करोड़ जुटाकर यूनिकॉर्न बनी
बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्टार्टअप और विशेष रूप से युवाओं को क्रेडिट कार्ड ऑफर करने वाली कंपनी स्लाइस सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में $22 करोड़ जुटाकर यूनिकॉर्न कंपनी बन गई। $1 अरब से अधिक मूल्यांकन वाली कंपनी को यूनिकॉर्न कहा जाता है। सीरीज़ बी राउंड में अमेरिकी फंड हाउस टाइगर ग्लोबल और इनसाइट पार्टनर्स ने निवेश किए।
read more at Moneycontrol


