Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ग्रीस ने समलैंगिक विवाह को किया वैध

short by Ayushi / on Friday, 16 February, 2024
ग्रीस की संसद में गुरुवार को समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला बिल 176 वोटों से पास हो गया। यह कानून लागू होने के बाद ग्रीस समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला रूढ़िवादी ईसाई बहुल देश बन जाएगा। इसके अलावा यह कानून लागू होने पर समलैंगिक जोड़ों को कानूनी तौर पर बच्चे गोद लेने की भी अनुमति मिल जाएगी।
read more at R. भारत