मुंबई में डिस्चार्ज होने से पहले शख्स ने की आत्महत्या, अस्पताल की दूसरी मंज़िल से कूदा
मुंबई के नायर अस्पताल में भर्ती 40-वर्षीय मरीज़ ने अस्पताल की दूसरी मज़िल से कूदकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि मरीज़ की सफल ऐंजियोप्लास्टी हुई थी और डॉक्टरों ने मंगलवार को उसे डिस्चार्ज करने का फैसला किया था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, व्यक्तिगत समस्याओं और लंबी बीमारी के कारण शख्स परेशान था।
read more at हिन्दुस्तान


