Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रात व दिन के हालात में लैंडिंग और टेक ऑफ करने का अनुभव अद्भुत रहा: तस्वीरें शेयर कर सिंधिया

short by शुभम गुप्ता / on Saturday, 11 September 2021
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर पायलट की सीट पर बैठे अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सिंधिया ने लिखा, "आज एअर इंडिया के सेंट्रल ट्रेनिंग इस्टैब्लिशमेंट में फ्लाइट सिमुलेशन के दौरान रात व दिन के हालात में लैंडिंग और टेक ऑफ करने का अनुभव अद्भुत रहा।" उन्होंने लिखा, "पायलट की सीट पर बैठकर...उनकी ज़िम्मेदारी का एहसास हुआ।"
read more at Twitter