Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चिली में जंगलों में आग लगने से हुई 112 लोगों की मौत, 2010 के भूकंप के बाद आई सबसे भीषण आपदा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 5 February, 2024
चिली के जंगलों में लगी भीषण आग के घनी आबादी वाले इलाकों में फैलने से पिछले 3 दिन में कम-से-कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर हालत को देखते हुए राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह चिली में 2010 के भूकंप के बाद आई सबसे भीषण आपदा मानी जा रही है।