इक्वाडोर की जेल में हिंसा के कारण 68 कैदियों की मौत व 25 घायल
इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल लिटोरल पेनिटेंशनरी में कैदियों के बीच हुई गोलीबारी में कम-से-कम 68 कैदियों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार, यह ड्रग्स माफियाओं के गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का मामला है। गौरतलब है कि इसी जेल में हिंसा के कारण इस साल सितंबर में 119 कैदियों की मौत हुई थी।
read more at जनसत्ता


