क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के शिकार महाराष्ट्र के शख्स को एक साल बाद वापस मिले ₹36 लाख
ठाणे (महाराष्ट्र) में पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में ₹36 लाख गंवाने वाले एक शख्स को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई है। दरअसल, शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन कर एक चीनी नागरिक के क्रिप्टोकरेंसी-वॉलेट में पैसे होने का पता लगाया। बकौल पुलिस, पीड़ित को फरवरी-2022 में वॉट्सऐप समूह से जोड़कर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का प्रलोभन दिया गया था।
read more at भाषा


