रतनइंडिया एंटरप्राइज़ेज़ ने ईवी निर्माता रिवोल्ट मोटर्स का किया अधिग्रहण
रतनइंडिया ग्रुप की कंपनी रतनइंडिया एंटरप्राइज़ेज़ ने शनिवार को बताया कि उसने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल निर्माता कंपनी रिवोल्ट मोटर्स की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। रिवोल्ट मोटर्स इस अधिग्रहण के बाद रतनइंडिया एंटरप्राइज़ेज़ के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी हो जाएगी। गौरतलब है कि इस अधिग्रहण सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
read more at दिप्रिंट


