सैनिकों के सामने परफॉर्म करते वक्त रूसी अभिनेत्री पॉलिना की यूक्रेनी हमले में हुई मौत
पूर्वी यूक्रेन में रूस के नियंत्रण वाले इलाके में रूसी सैनिकों के सामने परफॉर्म करते समय 40-वर्षीय रूसी अभिनेत्री पॉलिना मेनशिख की यूक्रेन के एक हमले में मौत हो गई। यूक्रेन ने बताया कि इस हमले में तकरीबन 20 रूसी सैनिक मारे गए। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 150 लोगों की क्षमता वाले डांस हॉल में परफॉर्म कर रही थीं।


