राजस्थान में जयपुर-असारवा एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, एक कोच की खिड़की का शीशा टूटा
डूंगरपुर (राजस्थान) में रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अज्ञात बदमाशों ने जयपुर-असारवा (अहमदाबाद) एक्सप्रेस पर पथराव किया जिसमें ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूटकर बोगी के अंदर गिर गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
read more at News18 हिंदी


