रणवीर ने अर्जेंटीना की विश्व कप जीत के बाद अपने व दीपिका के रिऐक्शन का वीडियो किया शेयर
फीफा विश्व कप-2022 के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद रणवीर सिंह ने स्टेडियम (कतर) से अपने व दीपिका पादुकोण के रिऐक्शन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "ऐतिहासिक क्षण।" इसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। दीपिका ने मैच से पहले फीफा विश्व कप-2010 के विजेता स्पेन के कप्तान इकर कसियस संग ट्रॉफी का अनावरण किया था।
read more at Hindustan Times


