Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु के कोर्ट ने दी ज़मानत, एनएसए भी हटाया

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 10 November, 2023
तमिलनाडु में मज़दूरों की पिटाई के फर्ज़ी वीडियो मामले में जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरै (तमिलनाडु) के एक कोर्ट ने ज़मानत दे दी है और उन पर लगा एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) भी हटा दिया है। हालांकि, बिहार में मनीष पर दर्ज हुए अन्य मामलों के कारण वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे।