भारत को तेल की सप्लाई बढ़ाने के लिए रूस की रोसनेफ्ट ने इंडियन ऑयल के साथ किया समझौता
रूस की तेल उत्पादक कंपनी रोसनेफ्ट ने घोषणा की है कि उसने भारत को तेल की सप्लाई बढ़ाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रोसनेफ्ट ने बताया कि यह समझौता उसके सीईओ ईगर सेचिन की भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में हुआ है।
read more at BQ Prime


