Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार को मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने तलब किया

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 31 May, 2022
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार और अन्य को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्डरिंग मामले में तलब किया। अदालत ने उन्हें और अन्य को 1 जुलाई को पेश होने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है, ईडी ने 26-मई को शिवकुमार के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी और इस मामले में 2019 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।