Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नदी के भीतर कर्नाटक में मिला 1,000 वर्ष पुराना शिवलिंग व भगवान विष्णु की मूर्ति

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 7 February, 2024
रायचूर (कर्नाटक) में तेलंगाना-कर्नाटक सीमा पर पुल निर्माण के दौरान कृष्णा नदी के भीतर भगवान विष्णु की सदियों पुरानी मूर्ति व एक शिवलिंग जलमग्न मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरातत्वविदों का मानना है कि ये दोनों 11वीं या 12वीं सदी (करीब 1,000 साल पुराने) के हैं। भगवान विष्णु की मूर्ति राम मंदिर (अयोध्या) की रामलला की नई मूर्ति जैसी है।