ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने से गायब रेडियोऐक्टिव कैप्सूल एक कस्बे के पास मिला
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से गायब हुआ एक छोटा रेडियोऐक्टिव कैप्सूल बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई कस्बे न्यूमैन के 74 किलोमीटर दक्षिण में मिला है। खनन कार्यों में इस्तेमाल होना वाला यह सिल्वर कैप्सूल जनवरी के मध्य से लापता था। इस कैप्सूल के केसिंग में रेडियोऐक्टिव सीज़ियम-137 की एक छोटी मात्रा है जिसे छूने पर गंभीर बीमारी हो सकती है।
read more at Twitter


