चिराग-सात्विक ने हेंड्रा-मोहम्मद को हराकर इंडिया ओपन में मेन्स डबल्स का स्वर्ण पदक जीता
भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 3 बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेटियावेन को हराकर इंडिया ओपन में मेन्स डबल्स का स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने 43 मिनट में 21-16, 26-24 के स्कोर से मैच जीता। सात्विक और चिराग इस समय मेन्स डबल्स की रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।
read more at Times Now नवभारत


