यदि पश्चिमी देश यूक्रेन का समर्थन नहीं करेंगे तो ताइवान के लिए होगा खतरा: यूके के पीएम
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को कहा कि अगर पश्चिमी देश रूस की बढ़ती आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन नहीं करेंगे, तो इसकी गूंज ताइवान में सुनाई देगी। बकौल जॉनसन, "लोग निष्कर्ष निकालेंगे कि आक्रामकता ठीक है और यह सही हो सकता है।" गौरतलब है कि ताइवान एक स्वशासित द्वीप राष्ट्र है जिसपर चीन अपना दावा करता है।
read more at Reuters


