बिहार में अगले 2 दिन के लिए बारिश और घने कोहरे को लेकर जारी हुआ अलर्ट
आईएमडी के पटना केंद्र ने अगले दो दिन राज्य के कुछ ज़िलों में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बिहार में 1 फरवरी को सिवान, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया समेत कई ज़िलों में एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।
read more at IMD


